कम बजट में अगर सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिलों की बात होती है तो उसमें सबसे पहला नंबर टीवीएस कंपनी के TVS Sport की आती है। यह एक ऐसी मोटरसाइकिल है जो आपको महज स्कुटर से भी कम कीमत में मिलता है, इतना ही नहीं बल्कि कंपनी की XL Heavy Dutey से भी कम कीमत में आती है। सात ही इसमें आपको कमाल के फीचर्स भी दिए जाते हैं। बता दें, TVS Sport ग्राहकों को साल 2007। से अपनी सेवा दे रही है और इसे ग्राहकों के द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है।

हम आपको TVS Sport के बारे में सभी जानकारी देने वाले हैं। अगर आप भी इस मोटरसाइकिल को लेने की सोच रहे हैं तो पहले इस खबर को एक बार पूरी तरीके से पढ़ले। इसमें आपको फीचर्स से लेकर कीमत, कीमत से लेकर माइलेज सबकुछ बताने वाले हैं।

कैसा है TVS Sport का इंजन पावर
कंपनी इस मोटरसाइकिल में आपको 109.7 cc का BS6 इंजन दिया जाता है, जो 7,350 rpm पर 8.18 bhp की पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क देने में सक्षम है। इस मोटरसाइकिल में आपको 4 मैनुअल गियर दिए जाते हैं। साथ ही इंजन को कुल करने के लिए एयर कुल्ड सिस्टम भी दिए जाते हैं।

कैसा है TVS Sport का फीचर्स
टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल में आपको फीचर्स के नाम पर एनालोग ओडोमीटर, एनालोग स्पीडोमीटर, फ्यूल गैज, ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन, शिफ्ट लाइट, साइड लाइट, एलईडी लाइट्स, आदि जैसी चीजे दी जाती है।

कैसी है TVS Sport की माइलेज
माइलेज के मामले में TVS Sport काफी बेहतरीन है। एक्सपर्ट्स के रिव्यू के अनुसार भी यह मोटरसाइकिल काफी अच्छी माइलेज देती है। वहीं, कंपनी के दावो के अनुसार TVS Sport एक लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर की दुरी तय कर सकती है।

किस कीमत में आती है TVS Sport
TVS Sport की कीमत इसके कलर ऑप्शन पर निर्भर करती है। इस मोटरसाइकिल में आपको 7 कलर ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं। वहीं, इसकी एक्स शोरुम कीमत 65,675 रुपये से शुरु होती है। बता दें, इसकी कीमत शहरों के अनुसार बदलती भी है।

Categorized in: