Royal Enfield Hunter 350 : रॉयल एनफील्ड ने पेट्रोल के साथ ई20 यानी इथेनॉल पर चलने वाली नई हंटर 350 मोटरसाइकिल डीलरशिप को भेजना शुरू कर दिया है। नई OBD2 अनुपालित मोटरसाइकिल अब e20 पेट्रोल स्टिकर के साथ आएगी। इस अपडेट के अलावा कंपनी ने नई बाइक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।

 

रॉयल एनफील्ड ने नए फ्यूल नॉर्म्स को पूरा करने के लिए नई हंटर 350 को अपडेट किया है। बता दें कि कंपनी जल्द ही एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है, जिसकी पुष्टि Eicher Motors के एमडी और सीईओ सिद्धार्थ लाल ने की है।

बाइक का इंजन कितना दमदार है : रॉयल एनफील्ड हंटर 350 एयर-कूल्ड तकनीक के साथ 349 सीसी सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन द्वारा संचालित है। यह इंजन 20.11 bhp की पावर और 27 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने नई हंटर 350 के इंजन को काफी बेहतर बनाया है और यह पावरफुल भी है। वही इंजन Meteor 350 और Classic 350 को पावर देता है, लेकिन हंटर 350 का इंजन अलग ट्यूनिंग के साथ आता है।

Electric Royal Enfieldf जल्द आएगी! काफी समय से खबर है कि रॉयल एनफील्ड जल्द ही बाजार में एक नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है। अब इस खबर पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ लाल ने मुहर लगा दी है. फिलहाल कंपनी भारतीय बाजार में 350cc, 450cc और 650cc बाइक्स बेच रही है। Royal Enfield Electric के लिए कंपनी चेन्नई के पास एक नया प्रोडक्शन प्लांट खोलने वाली है। रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि यह प्लांट 60 एकड़ में तैयार किया जा रहा है और कंपनी इस प्लांट में भारी निवेश करने जा रही है।

Categorized in: