अंबिकापुर। जेल प्रहरी को चकमा देकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर से विचाराधीन कैदी हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। कैदी दुष्कर्म के मामले में विचाराधीन था। इसे मनेन्द्रगढ़ जेल से अंबिकापुर जेल में 30 मई को लाया गया था। फरार कैदी का नाम गोपाल रजक निवासी बिहार का बताया जा रहा है। फरार कैदी की तलाश में जुटी पुलिस है। इसकी सूचना मनेंद्रगढ़ जेल प्रबंधन को भी दी गई है।

Categorized in: