एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने 30 मई को कहा कि वह बिजनेस ग्रोथ को फंड देने के लिए डिबेंचर जारी करके ₹3000 करोड़ तक जुटाने की योजना बना रहा है. ,एसबीआई कार्ड ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि नॉन-कन्वर्टिवल डिबेंचर (NCDs) जारी कर कुल 3,000 करोड़ रुपये के फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करने और उसे मंजूरी देने का फैसला 5 जून की बोर्ड बैठक में लिया जाएगा.

यह फंडरेजिंग एक या अधिक किस्तों में प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से किया जाएगा. एसबीआई कार्ड ग्लोबल इंवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म जेफरीज के बीमा क्षेत्र से टॉप पिक्स में शामिल है. 30 मई को एसबीआई कार्ड के शेयर बीएसई पर 1.18 फीसदी बढ़कर 916.70 रुपये पर बंद हुए.
कैसे रहे Q4 नतीजे
एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने अपने चौथी तिमाही के नारीजे जारी कर दिए हैं. Q4 में कंपनी के मुनाफा करीब 3 फीसदी बढ़कर 596 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 581 करोड रुपये था. SBI CARD कार्ड ने आय में बढ़ोतरी दर्ज की है, जो सालाना आधार पर 2850 करोड़ रुपये से बढ़कर से 3762 करोड़ रुपये हो गई है.

Q4 FY23 में कंपनी की इंटरेस्ट इनकम 32 फीसदी बढ़कर ₹1,672 करोड़ हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹1,266 करोड़ थी.

Categorized in: