रॉयल एनफील्ड हंटर 350 (Royal Enfield Hunter 350) को भारत में पिछले साल पेश किया गया था और तभी से इसकी अच्छी बिक्री हो रही है. यह चेन्नई स्थित यह दोपहिया वाहन निर्माता की सबसे सस्ती पेशकश है. हालांकि, अब इसकी कीमत में बढ़ोतरी की गई है. रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की कीमतों में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 को दो ट्रिम लेवल- रेट्रो और मेट्रो में बेचा जाता है. इसके तीन वेरिएंट हैं. हंटर 350 की कीमत अब 1.49 लाख रुपये से लेकर 1.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. यह TVS Ronin, Jawa 43, Honda CB350RS जैसी बाइक्स को टक्कर देती है.

रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 की कीमतें

इसके बेस वेरिएंट Retro Hunter Factory Series की कीमत में बदलाव नहीं है, यह वेरिएंट 1.49 लाख रुपये का ही है. हालांकि, मिड वेरिएंट Metro Hunter Dapper Series अब 1.70 लाख रुपये का हो गया है, जो पहले 1.67 लाख रुपये का था. वहीं, टॉप वेरिएंट Metro Hunter Rebel Series अब 1.75 लाख रुपये का हो गया है, जो पहले 1.72 लाख रुपये का था.

रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 का इंजन

हंटर 350 में 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 6,100 RPM पर 20.2 bhp और 4,000 RPM पर 27 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है. इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है. इस मोटरसाइकिल को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 36.2 kmpl का माइलेज देती है.

रॉयल एनफील्ड की योजना
रॉयल एनफील्ड आने वाले महीनों में नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है. यह नई पीढ़ी की बुलेट 350 और हिमालयन 450 लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा रॉयल एनफील्ड एक 450cc वेकेड रोडस्टर पर भी काम कर रही है.

Categorized in: