डूबने से बालक की मौत*
*ममेरे भाई के खेल रहा था मृत बालक*
अंबिकापुर। क्रेडा विभाग के ठेकेदार की लापरवाही से एक बालक की जान चली गई। गड्ढे में बारिश का पानी लबालब भरा था, जिसमे दो बच्चे डूब गए, एक बच्चे की जान चली गई। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रनपुरकला स्थित प्राथमिक शाला माझापारा का है, यहां क्रेडा विभाग द्वारा सौर ऊर्जा का प्लेट लगाने के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। इस गड्ढे में रविवार को दो बालक गिर गए।स्वजनों ने दोनों को बाहर निकाला। गंभीर एक बालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार आरणव राजवाड़े पिता ताराचंद राजवाड़े 5 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मेन्ड्राखुर्द का रहने वाला था। आरणव पिछले पांच वर्ष से अपनी मां के साथ अपने नाना-नानी के घर ग्राम रनपुरकला में रह रहा था। रनपुरकला स्थित प्राथमिक शाला माझापारा में क्रेडा विभाग के ठेकेदार द्वारा सौर ऊर्जा का प्लेट लगाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दया गया है। पिछले दिनों बारिश होने के कारण सभी गड्ढों में पानी भर गया था। रविवार की दोपहर आरणव अपने ममेरे भाई प्रिंस के साथ स्कूल के पास खेल रहा था। इस दौरान खेल-खेल में दोनों क्रेडा विभाग के ठेकेदार द्वारा खोदे गए गड्ढे में जा गिरे। कुछ देर बाद जब दोनों बच्चे दिखाई नहीं दिए तो स्वजन इन्हें खोजते हुए स्कूल के पास पहुंचे, वहां गड्ढे में एक बच्चे का हाथ दिखाई दे रहा था। आरणव के मामा खेलावन राजवाड़े दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला। आरणव की स्थिति गंभीर होने पर उसे तत्काल  मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
*बच्चे की मां ने थाने में की शिकायत*
रनपुरकला स्थित प्राथमिक शाला माझापारा में क्रेडा विभाग के ठेकेदार द्वारा सौर ऊर्जा का प्लेट लगाने के लिए गड्ढे खोदकर लगभग आठ माह पूर्व छोड़े गए हैं। गड्ढे की गहराई सात से आठ फिट है। बारिश होने के कारण गड्ढों में पानी भर गया था, जिसमें आरणव को डूने से मौत हो गई। आरणव की मां हिरामनी राजवाड़े ने क्रेडा विभाग व उसके ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है।

Categorized in: