मार्केट वैल्यू के हिसाब से भारत के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI Bank ने एक्सचेंजों को जानकारी दी है कि उसके बोर्ड ने कई चरणों में ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस (ICICI Lombard General Insurance) में अपनी हिस्सेदारी चार फीसदी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. वर्तमान में बैंक की ICICI लोम्बार्ड में 48.02 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके साथ ही आईसीआईसीआई लोम्बार्ड आधिकारिक तौर पर एक सहायक कंपनी बन गई है. आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि बैंक 9 सितंबर 2024 तक इस चार फीसदी में से कम से कम 2.5 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा.

पहले हिस्सेदारी कम करना चाहता था बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार एक बैंक इंश्योरेंस वेंचर में या तो 30 फीसदी से कम या 50 फीसदी से अधिक रख सकता है. आईसीआईसीआई बैंक पहले कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को 30 फसीदी से कम करना चाहता था. उसने हिस्सेदारी बेचने के लिए 9 सितंबर, 2024 तक और समय मांगने के लिए आरबीआई के पास आवेदन किया था, जिसे मंजूर कर लिया गया.
पिछले महीने आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को एचडीएफसी के साथ मर्जर की प्रभावी तारीख से पहले एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस में 50 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति दी थी. बीमा कंपनी ने 28 मई को एक्सचेंजों से कहा कि आईसीआईसीआई बैंक की हिस्सेदारी मार्च 2023 के अंत में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड 48.02 फीसदी पर थी.
52 फीसदी से 48 फीसदी की थी हिस्सेदारी
मार्च में जब RBI ने ICICI बैंक को 5,400 करोड़ रुपये में अपनी हिस्सेदारी तय करने के लिए और समय दिया, तो बीमा कंपनी को 3 फीसदी से अधिक का लाभ हुआ. सितंबर 2021 में आईसीआईसीआई बैंक ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में अपनी हिस्सेदारी 52 फीसदी से घटाकर 48 फीसदी कर दी और बीमाकर्ता सब्सिडियरी नहीं रह गई थी.

Categorized in: