नई दिल्ली: Indian Currency Fact: मौजूदा समय में भारत में चलने वाली मुद्रा को रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के द्वारा जारी किया जाता है। अब वह धातु के सिक्के हों या फिर कागज के नोट सारे के सारे आरबीआई (RBI) जारी करता है। देखा जाए तो भारतीय मुद्रा आज से नहीं बल्कि 2000 सालों से चलन में है। एक तरह से कहें तो इसका इतिहास काफी पुराना है। वैसे भारत में सिक्के का चलन काफी पुराना है, लेकिन नोट का चलन ज्यादा पुराना नहीं है। देखा जाए तो भारतीय मुद्रा में में कई तरीके की विशेषताएं देखने को मिलती हैं।

बस यूट्यूब पर करना है आपको ये काम, घर बैठे-बैठे आएंगे पैसे
आपका मोबाइल बन सकता है आपकी मोटी कमाई का जरिया, बस घर बैठे करना होगा यह काम
नोट पर 1969 में छपी गई थी गांधीजी की तस्वीर

भारत के सभी नोटों पर गांधीजी की तस्वीर छपी रहती है। बता दें कि पहली बार नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर 1969 में छापी गई थी। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने ही 1969 में नोटों पर गांधी की तस्वीर को छापा था। यह फोटो जन्मशती स्मारक डिजायन (Birth Centenary Memorial Design) की थी और इस फोटो में पीछे की तरफ सेवाग्राम आश्रम भी बना हुआ था। वहीं इससे पहले नोट पर अशोक स्तंभ की तस्वीर हुआ करती थी। वहीं एक सवाल है, दरअसल क्या आप जानते हैं कि 100 रुपये के नोट पर जो पहाड़ दिखाई दे रहा है वह किस पहाड़ का फोटो है। अगर आपको नहीं पता है तो चलिए हम आपको बताते हैं।

किस पहाड़ की है फोटो

वैसे लोगों से पूछो तो कई लोग इसके बारे में नहीं बता पाएंगे। बता दें कि 100 रुपये के नोट पर विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर की तस्वीर दी गई है। यह शिखर कंचनजंघा नाम के पर्वत का है। यह फोटो पेलिंग, सिक्किम से लो गई है, जो भारत का सबसे खूबसूरत और छोटा राज्य है।

इसे भी पढ़ें- बुजुर्गों की लगी लॉटरी, इतने साल की FD पर ये बैंक दे रहा 9.6 फीसदी तक का ब्याज

कंचनजंघा पर्वत के बारे में जानिए

कंचनजंघा पर्वत को नेपाली भाषा में कंचनजंघा, अंग्रेजी में Kanchanjaŋghā और लिम्बू भाषा में सेवालुंगमा कहा जाता है। यह पर्वत भारत के सिक्किम राज्य के उत्तर पश्चिम में नेपाल देश की सीमा पर स्थित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंचनजंघा विश्व का तीसरा सबसे ऊंचा पर्वत है। यह 8,586 मीटर ऊंचा है और हिमालय पर्वत श्रृंखला का ही एक हिस्सा है।

Categorized in: