हालांकि भाजपा में अम्बिकापुर से चुनाव लड़ने के लिए दर्जन से ज्यादा लोग लाइन में खड़े है इन लोगों के द्वारा अंबिकापुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में दीवारों पर अबकी बार भाजपा सरकार के साथ अपने नाम का पोस्टर भी चस्पा करा दिया है जिनमें कुछ लोग ऐसे है जो कभी कांग्रेस में सक्रिय रहे लेकिन उपेक्षा का आरोप लगा के भाजपा में आ गए वही कुछ भाजपा में ही राजनीति लम्बे समय से कर रहे हैं लेकिन भाजपा नेताओं की ही माने तो इनमें जनाधार वाला कोई भी नेता नहीं है जो सीधे तौर पर सिंह देव को टक्कर दे सके इनमें से ज्यादातर लोग चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि सिंह देव से चुनाव हार कर नेता बनना चाहते हैं कुछ नेता टीएस सिंह देव का केवल विरोध मात्र व कुछ कट्टर हिन्दू नेता स्वयं को साबित कर इस विधानसभा सीट में भाजपा के टिकट के लिए काफी जद्दोजहद कर रहे हैं लेकिन इनमें अधिकांश कभी पार्षद,जनपद पंचायत तो कोई जिला पंचायत तक का चुनाव हार चुके हैं


