मनेंद्रगढ़ ! तीन युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है घायल युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया है !
मिली जानकारी के अनुसार राजाराम नामक युवक कठौतिया निवासी मनेंद्रगढ़ से कठौतिया जा रहा था तभी तीन अज्ञात युवक उस पर बकरामोडी के पास अचानक जानलेवा हमला कर दिया और उसके पास से मोबाइल व पैसा लूट कर फरार हो गए ! जानलेवा हमला से युवक को गंभीर चोट आई है उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेऺद्रगढ़ में भर्ती कराया गया है !

Categorized in: