अम्बिकेश गुप्ता

कुसमीभारतीय जनता पार्टी के अंग किसान मोर्चा बलरामपुर के बैनर तले जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी के उपस्थिति में कुसमी विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मदगुरी में शुक्रवार को किसान मोर्चा का प्रथम जिला कार्य समिति की बैठक के साथ-साथ किसान सम्मेलन कार्यक्रम का किया गया. इसके साथ ही ग्राम पंचायत मदगुरी से आगामी चुनाव का आगाज भी शुरु कर दिया गया. पहुंचे ग्रामीणों व किसानों के बीच भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कांग्रेसी सरकार व स्थानीय विधायक को जमकर कोसा तथा भाजपा को प्रचंड बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने सभी से अपील की.

शुक्रवार को ग्राम पंचायत मजगुरी में पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा, पूर्व जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष सह किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य जन्मजय सिंह, बलरामपुर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश्वर ओझा, बलरामपुर  जिला पंचायत सदस्य हिरामुनी निकुंज सहित अन्य पदाधिकारियों ने किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा की रीति नीति के अनुसार उन्हें भगवा गमछा पहनाकर श्री फल नारियल से सम्मानित किया. वहीं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी के माध्यम से किसानों को स्थाई विद्युत कनेक्शन नहीं देने के संबंध में राज्यपाल राजभवन रायपुर कों ज्ञापन सौंपा हैं. किसानों को हो रही परेशानियों के संबंध में ज्ञापन में विधिवत किसानों की समस्याओं के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया हैं.

किसान सम्मेलन में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा ने अपने सम्बोधन में कहा की कुछ दिन पूर्व से तेंदूपत्ता का भुगतान नही मिलने की शिकायत आई हैं. इस ओर पहल करने के उद्देश्य मेरे द्वारा रेंजर से बात करने का प्रयास किया गया किंतु संपर्क नहीं हो सका हैं. आज किसानों का चिंता करने वाला कोई नहीं हैं. किसान कहा जाए अपनी बात कहा रखे इसकी कोई चिंता नही हैं. विधायक चिंतामणि को सिर्फ अपनी चिंता हैं. आने वाले समय में भाजपा का मुखिया चुनने की बात कहते हुए कहा कि सामरी विधानसभा का विकास अच्छा मुखिया चुनने से ही होगा. किसी के लोक लुभावन में नही आना हैं. हमारे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन बहन को साड़ी बाटा जा रहा हैं, जो सामग्री मिल रहा है उसे  लेने की सलाह देते हुवे वोट अपने हिसाब से देने की अपील करते हुए ग्रामीणों को लोकलुभावन से दूर रहने कहा. कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेसी लोग साढ़े 4 साल में 36 वादा पूरा न कर सकें तो अब 5 साल बीतने को है तो वादा कहां से पूरा कर पाएंगे इसे सब जानते हैं.

भाजपा के कद्दावर नेता जन्मजय सिंह ने कहा पिछली बार जो चुनाव हुआ उसमें लोगों में यह अफवाह बना की जाति भावना हो गया है अपकी उरांव खड़ा है तो उरांव को वोट देंगे. इसके कारण प्रीतम राम को आप सभी ने विधायक बनाया. फिर उसके बाद चिंतामणि महाराज को प्रत्याशी बनाकर खड़ा किया गया. जिसमें फिर लोगों के बीच में विचार बना कि हमारे बगल के हैं धर्मगुरु का बेटा उसी को मौका देते हैं. इस कारण हमारा क्षेत्र 10 साल विकास से हटकर पीछे चला गया. जात-पात से राज्य नहीं चलता हैं. आज क्षेत्र में जो भी काम हुआ हैं वह भाजपा व पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा का देन हैं. कांग्रेस पूरा देश में सामाजिक राजनीति करके देश में लोगों को बांट दिया हैं. देश आजाद होने के समय से कांग्रेस जाति समीकरण की राजनीति कर रही हैं. देश में 10 साल से मोदी की सरकार हैंं किसी के लिए अलग मुल्क बनाने का प्रयास नहीं किया गया हैं. इस अफवाहों से दूर कि भाजपा आएगी तो दूसरे लोगों के लिए अलग मुल्क बना देगी. जाति धर्म से दूर रहने की सलाह देते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की  अपील ग्रामीणों से की.

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने कहा भी किसानों को संबोधित किया तथा भाजपा की सरकार बनाने की बात कही. कांग्रेस के अवगुणों को भी बताया. तथा किसानों को बिजली की समस्या ग्रसित बताते हुवें कहा हाफ बिजली बिल का प्रलोभन देकर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कांग्रेस पार्टी ने की हैं.

बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य हीरामुनि निकुंज ने कहा कि रमन सरकार में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही महिलाओं सहित सभी वर्गों का ख्याल रखती हैं श्रीमती निकुंज ने मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को बताया इसके साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार बनाने के लिए उपस्थित ग्रामीणों को प्रेरित प्रेरित किया.

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने स्थानीय विधायक पर कसा  तंज

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उमेश्वर ओझा ने राज्य में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यो को ग्रामीणों के बीच रखा. तथा स्थानीय विधायक चिंतामणि महराज को कोसते हुवे कहा कि कहने में शर्म लगता हैं सामरबाढ़ में रहने वाला उनका भाई जिन्हें धर्मांतरण का विरोध करने पर बहुत मार मारे हैं. इस उदाहरण के साथ आगे कहा जो व्यक्ति घर को नहीं चला सकता, परिवार को नही चला सकता,  समाज और देश को क्या चलाएगा. ऐसे व्यक्ति को विधायक बनाना कोई औचित्व नहीं है हम लोगों को काम चाहिए, हरवाह रखता हैं आदमी काम करने के लिए,भारतीय जनता पार्टी को जनता की सुख दुख के साथ चलने वाला कर्मठ पार्टी बताया.

कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा बलरामपुर के जिला मीडिया प्रभारी राकेश भारती द्वारा किया गया. कार्यक्रम का समापन एवम आभार व्यक्त किसान मोर्चा जिला मंत्री मुरारी सोनी द्वारा किया गया.

इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष उदेश्वरी पैकरा सहित बलरामपुर जिला के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी , जिला पंचायत सदस्य हीरामुन्नी निकुंज , पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश्वर ओझा,किसान मोर्चा    जिला मीडिया प्रभारी राकेश भारती , सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा  ऋषभ तिवारी , किसान मोर्चा जिला मंत्री मुरारी सोनी , अल्प संख्यक पूर्व मंडल अध्यक्ष मो समीम, नंदू कश्यप , रामप्रीत कुशवाहा , राजेंद्र कुशवाहा , विनायक सोनवानी सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण जनता उपस्थित थें।

Categorized in: