रायपुर । आईपीएल के दौरान सट्टेबाज काफी सक्रिय रहते हैं। जगह-जगह दांव लगते हैं। इस दौरान पुलिस भी ऐसे ही लोगों की तलाश में रहती है। शनिवार को रायपुर की धरसींवा थाना पुलिस ने कोलाकाता नाईट्स बनाम गुजरात टाईटन्स मैच में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 1 आरोपी और एक नाबालिग को पकड़ा है।

दरअसल 29 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत चरौदा क्रिकेट ग्राऊण्ड पास दो व्यक्ति कोलकाता नाईट्स बनाम गुजरात टाईटन्स के बीच  होने वाले मैच में सेटअप लगाकर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर धरसींवा थाना पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताये स्थान से दो व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनुराग ठाकुर उर्फ मोन्टू ठाकुर निवासी खमतराई बताया तथा उसके साथ 1 विधि के साथ संघर्षरत बालक था। उनके पास रखे मोबाईल फोन एवं लैपटॉप को चेक करने पर दोनो के द्वारा कोलकाता नाईट्स बनाम गुजरात टाईटन्स के मध्य होने वाले मैच में सट्टा का संचालन करना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों ने सटोरियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 1 लैपटॉप, 8 मोबाईल फोन और नगदी रकम कुल कीमती लगभग 85,000/- रूपये जब्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 181/2023 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की।

गिरफ्तार आरोपी
अनुराग ठाकुर उर्फ मोन्टू ठाकुर पिता द्वारिका सिंह ठाकुर उर्फ राजेश्वर उम्र 19 साल निवासी हेमाबन्द पो. थाना खड़सरा थाना खड़सरा जिला बेमेतरा हाल पता उरकुरा स्टेशन के पास थाना खमतराई जिला रायपुर।
विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक।

Categorized in: