रायपुर । बाइक खरीदने के लिए टेस्ट ड्राइव लेने के बहाने बाइक लेकर फरार हुआ आरोपी रायगढ़ से गिरफ्तार हो गया है। आरोपी ने पीड़ित को बाइक खरीदने का झांसा दिया और फिर टेस्ट ड्राइव के दौरान वीडियो बनाने के लिए उसे उतारा और बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। मामला तेलीबांधा थाना का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांचल भगत ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपनी केटीएम बाईक क्रमांक सी जी 04 एल पी 9998 को बेचने के लिए ओएलएक्स में विज्ञापन डाला था। विज्ञापन डालने के बाद आरोपी ने प्रार्थी से उक्त मोटर सायकल को खरीदने के लिए मैसेज किया गया। 12 अप्रैल को आरोपी ने प्रार्थी को फोन कर बाईक लेकर मिलने के लिए बुलाया। प्रार्थी करीबन 12 बजे मरीन ड्राईव पहुंचकर आरोपी को फोन कर के बुलाया। आरोपी ने बाइक को पसंद कर ट्रायल लेने के की बात कहकर प्रार्थी को मरीन ड्राईव से बाईक के पीछे बैठाकर तेलीबांधा महासमुंद बेरियर चौक के पास ले गया और प्रार्थी को उतारते हुए अपना मोबाईल फोन पकड़ा कर बाईक के साथ फोटो-विडियो लेने के लिये बोला। प्रार्थी आरोपी की फोटो एवं विडियो लेने लगा इसी दौरान आरोपी प्रार्थी की बाईक लेकर रफूचक्कर हो गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 235/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपी की पहचान सारंगढ़ निवासी रंजीत सोनी के रूप में करते हुए आरोपी की लोकेशन रायगढ़ में मिली। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रायगढ़ रवाना होकर आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी रंजीत सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की के.टी.एम बाईक सी जी 04 एल पी 9998 कीमती 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। आरोपी पूर्व में रायपुर में निवासरत रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी
रंजीत सोनी पिता अलेख सोनी उम्र 20 साल निवासी ग्राम चुरेला थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ हाल पता- रायगढ़ छ.ग.।

Categorized in: