सांसद ने किया भव्य श्री श्याम मंदिर का अवलोकन

खाटू श्याम बाबा मंदिर में दान स्वरूप सांसद ने प्रदान किया 1 लाख 1000 रुपए की नगद राशि

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी)। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में नवनिर्मित भव्य श्री श्याम बाबा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आगामी 29 अप्रैल से आयोजित है । इसको लेकर श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा मनेन्द्रगढ़ दौरे पर पहुंचे कोरबा सांसद ज्योतसना महंत को आमंत्रण कार्ड भेंट कर आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होने का आग्रह किया । कोरबा सांसद ज्योतसना महंत के साथ भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान सांसद ने भव्य मंदिर निर्माण को बारीकी से अवलोकन करते हुए मंदिर में हुए कार्यों की सराहना की । इस अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मलित होने आग्रह किया गया जिसे सांसद ने सहर्ष स्वीकार किया है और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है । इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने कोरबा सांसद ज्योतसना महंत, विधायक गुलाब कमरो, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल,बबीता सिंह सहित अतिथियों को साफा भेंट कर स्वागत किया गया । कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने खाटू श्याम बाबा मंदिर हेतु 1 लाख 1000 रुपए की नगद राशि दान स्वरूप प्रदान की जिस पर श्री श्याम मित्र मंडल समिति ने सांसद को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Categorized in: