मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस  संगठन की सूची जारी की गई है जिसमें मनेंद्रगढ़ की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती रुकमणी खोबरागढे को प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी मिली। मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल की अनुशंसा से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी नेताम  ने श्रीमती रुकमणी खोबरागढे को प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।  श्रीमती रुकमणी इसके पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव थी। प्रदेश महिला कांग्रेस में प्रदेश महासचिव का पद मिलने पर पूरे क्षेत्र सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व सदस्यों में खुशी का माहौल है। सभी ने श्रीमती रुकमणी को बधाई व शुभकामनाएं दी। श्रीमती रुकमणी ने कहा कि मैं पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगी और  कांग्रेस पार्टी के आदर्शों पर चलकर जनहित में कार्य करूंगी।

Categorized in: