रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- धमनी रेंज के अंतर्गत ग्राम रेवतीपुर के कक्ष क्रमांक 912 में फेंसिंग एवं वृक्षारोपण का कार्य वन विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। उक्त कार्य में प्रयोग किए जा रहे 61 नग फेंसिंग पोल को वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों के द्वारा अपने घर में छुपाकर रख लिया गया था जिसे ग्रामीणों की शिकायत पर डिप्टी रेंजर मौके पर पहुंचे एवं फेंसिंग पोल जप्त किए। रेंजर अशोक तिवारी ने कहा कि सभी आरोपियों के विरुद्ध नजदीकी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवतीपुर के कक्ष क्रमांक 912 में 26000 पौधारोपण का कार्य धमनी रेंज के द्वारा कराया जा रहा है जिसके लिए 1800 फेंसिंग पोल लगाए जाने थे वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जिनके द्वारा कार्य की देखरेख की जा रही थी उसी के द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 61 नग फेंसिंग पोल अपने घरों की बाढ़ी में छुपा कर रख लिया गया था जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को की गई थी ग्रामीणों की शिकायत पर डिप्टी रेंजर मौके पर पहुंचे एवं 61 नग फेंशिग पोल जो छुपाए गए थे उसे जप्त किया पोल जप्त करने के बाद पंचनामा भी बनाया गया। इस संबंध में रेंजर अशोक तिवारी ने कहा कि मुझे जैसे ही पोल छुपाए जाने की जानकारी मिली मैंने तत्काल नजदीकी थाना में सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं।  

बिना क्रांकीट के लगा दिए 500 पोल- फेंसिंग पोल की मजबूती के लिए फेंसिंग पोल को गाड़ने के बाद क्रांकीट किया जाता है ताकि पोल मजबूती से खड़ा रहे परंतु ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष के द्वारा 500 पोल बिना क्रांकीट किए ही लगा दिए गए जिससे वह कभी भी गिर सकते हैं वही बाकी पोलो में क्रांकिटिंग किए भी गए तो वह सिर्फ दिखावा मात्र के लिए। ऐसे क्रांकीट करने का औचित्य ही नहीं है।

Categorized in: