बलौदाबाजार – सिमगा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कोयला से लदा ट्रक कार के पलट गया। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कार मे तीन लोग सवार थे। सभी कोरबा से रायपुर जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। यह घटना लिमतरा के रमेश ढाबा के पास की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रास्ते में गाय आ जाने से ट्रक डाइवर उसे बचाने तेजी से कट मारा, इसी चक्कर में गाड़ी लहरा गई और बगल से गुजर रही कार पर जा पलटी। हादसे में कार में पीछे बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर लिमतरा चौकी व सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकरघटना की जांच में जुट गई है।

Categorized in: