मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । पुलिस की सक्रियता से एक अंतर्राज्यीय
मवेशी तस्कर गिरोह पुलिस के हाथ लगा है । मवेशियों की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ झगराखाण्ड पुलिस  ने बड़ी कार्यवाही की है ।  झगराखांड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एमसीबी पुलिस अधीक्षक टी. आर. कोशिमा के द्वारा जिले में अवैध कार्यों की रोकथाम एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किये जाने पर  निमेश बरैय्या, अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक तथा राकेश कुर्रे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ के मार्गदर्शन में झगराखाण्ड क्षेत्र अंतर्गत अवैध कार्यों की रोकथाम एवं अंकुश लगाने हेतु सतत निगाह रखते हुए सधन पेट्रोलिंग एवं गस्त की जा रही थी । इस दौरान 27 मार्च के मध्य रात्रि थाना झगराखाण्ड के पुलिस द्वारा रात्रि गस्त किया जा रहा था । गस्त के दौरान एक सफेद रंग का वाहन स्वराज माजदा 5252 क्रमांक एमपी 53 जीए 3306 जो काफी तेज रफ्तार से आते दिखा । पुलिस की गाड़ी को देखते ही उक्त वाहन का चालक वाहन
को काफी तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बैक किया । उक्त वाहन रेल्वे फाटक के पास स्थित लक्ष्मी सिंह के घर को तोड़ते हुए टकरा कर रुका, वाहन में सवार आरोपीगण मौके से भाग निकले तब उक्त वाहन को जाकर देखे जो नीले रंग के त्रिपाल से ढका था, त्रिपाल हटा कर देखे डाला में 06 नग भैंस-भैंसा को ठूस ठूस कर काफी क्रूरता पूर्वक बांध कर क्षमता से अधिक भर कर रखे थे, जिसे देख तत्काल आस पास पता तलाश करने पर घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाडी में कुछ व्यक्ति छुपे हुए मिले जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया । आरोपीगण रामसुजान गुप्ता आ० दिवाकर प्रसाद गुप्ता  20 वर्ष दादर थाना पथरौला जिला सीधी म०प्र०, सज्जाद कुरैशी आ० मो० वैस कुरैशी 22 वर्ष, सैफ कुरैशी आO नफीस अहमद 25 वर्ष, साहिल कुरैशी आ० नफीस अहमद 23 वर्ष सभी निवासी वार्ड नं 01,गेल्हाझरिया नार्थ झगराखाण्ड थाना झगराखाण्ड जिला एमसीबी छ.ग. कब्जे से एक स्वराज माजदा 5252 वाहन क्रमांक एमपी 53 जीए 3306 कीमती लगभग 500000/- रूपये जिसमें लदे 03 नग भैंसा व 03 नग भैंस कीमती लगभग 300000/- रुपये कुल कीमती 800000/- रुपये जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दिपेश सैनी, सउनि एल.सी. कश्यप, प्रआर संतोष सिंह, प्रआर अशोक मलिक, आरक्षक मुरारी सिंह, दीप तिवारी, नीरज पढियार, आजू राम मोर्चे की सराहनीय भूमिका रही।

Categorized in: