बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्‍सलियों के लगाए प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से सोमवार सुबह सीएएफ जवान की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, जवान का नाम 19 वी वाहिनी डी कंपनी तिमेनार के एपीसी (असिस्टेंट प्लाटून कमांडर) विजय यादव है। वो उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के राजपुर गांव का निवासी है।

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल कैंप एटेपाल और  तिमेनार के सुरक्षा बल की टुकड़ी मध्य सड़क निर्माण कार्य मे सुरक्षा प्रदान करने के लिए कैंप तिमेनार से  सड़क सुरक्षा ड्यूटी हेतु निकली थी।  
 ये आइईडी ब्‍लास्‍ट एटेपाल कैंप से एक किमी की दूरी पर टेकरी में हुआ  जहाँ नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आकर जवान  शहीद हो गया। 

शहीद जवान के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ थाने में गार्ड आफ आनर दिया जाएगा।

Categorized in: