रायपुर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चुराने वाले शातिर चोर को थाना कबीर नगर पुलिस और एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की कब्जे से 5 दोपहिया बरामद हुई हैं। आरोपी पहले भी वाहन चोरी के अपराध में जेल निरूद्ध रह चुका है।

दरअसल शहर में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये है।

इसी तारतम्य में 25 मार्च को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत गोल चौक पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर-अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम प्रेम मानिकपुरी निवासी आजाद चौक रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रेम मानिकपुरी से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रेम मानिकपुरी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके के द्वारा रायपुर के अलग-अलग स्थानों से कुल 5 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।

आरोपी प्रेम मानिकपुरी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 05 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी से जप्त चोरी की 1 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 69/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है तथा चोरी की शेष 04 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी के विरूद्ध पृथक से थाना कबीर नगर में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई। किया गया।

आरोपी प्रेम मानिकपुरी शातिर वाहन चोर है जो पूर्व में भी 10 नग दोपहिया वाहन चोरी करने के प्रकरण में थाना सरस्वती नगर से जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी
प्रेम मानिकपुरी पिता समलिया मानिकपुरी उम्र 26 साल निवासी शिव नगर हाण्डीपारा थाना आजाद चौक रायपुर।

कार्रवाई में निरीक्षक अमित कश्यप थाना प्रभारी कबीर नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि शंकर धु्रव, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, आर. विजय पटेल, अभिषेक सिंह, धनंजय गोस्वामी, वीरेन्द्र बहादुर तथा थाना कबीर नगर से उनि महेन्द्र टण्डन एवं सउनि दयाशंकर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Categorized in: