अंर्तजिला गिरोह का भंडाफोड़, 17 लाख की 36 मोटरसायकिल जब्त

जांजगीर-चांपा । अलग-अलग जिलों से मोटरसाइकिल चुराने वाले और उन्हें खपाने वाले अंर्तजिला गिरोह का जांजगीर पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। पुलिस की कार्रवाई में मोटरसायकिल चोरी करने वाले 4 एवं उन्हें खपाने वाले 5, कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों के कब्जे से 36 मोटरसायकिल (कुल कीमती 17 लाख 40 हजार रुपए) कम्प्यूटर, प्रिंटर, लैपटाप और मोबाईल भी जब्त किया गया है। यह गिरोह पिछले 5 महीनों से सक्रिय था। गिरोह के सदस्य रात्रि में मोटरसायकिल चोरी की घटना को अंजाम देते थे। चोरी करके मोटरसायकिल को सुने पेट्रोल पंप या रेल्वे स्टेशन में रखते थे जिसे 2-3 दिन बाद लेकर जाते थे। गिरोह ने जाजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, सक्ती एवं बलौदा-बाजार में चोरी की घटना को अंजाम दिया। गिरोह के सदस्यों के पास 35 अलग-अलग मोटरसायकिल की चाबी मिली है। प्रत्येक गाड़ी का फर्जी दस्तावेज तैयार कर गौरेला- पेण्ड्रा -मरवाही क्षेत्र में 30-35 हजार में बेचते थे।



एसपी ने मोटरसायकिल चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 5000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया।

दरअसल 23 मार्च को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चांपा शहर में कुछ संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इसकी तस्दीक हेतु थाना चांपा से टीम रवाना की गई जहां 4 संदिग्ध व्यक्ति दो मोटरसाइकिल में मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। उक्त संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने पर उनके द्वारा जिला जांजगीर चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, सक्ती एवं कवर्धा जिले सेे मोटरसाइकिल चोरी कर गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही के क्षेत्र में मोटरसाइकिल खपाने के लिए अपने सहयोगियों के पास रखना बताया गया। जिस पर विशेष टीम का गठन कर कर जिला गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही भेजा गया। जहॉ चोरी करने वालों के अलावा 5 अन्य सहयोगी मिले जिनके द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल को खपाने का प्रयास किया जा रहा था। उक्त आरोपियों से कुल 36 मोटरसाइकिल तथा आपराधिक घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त 2 मोटर सायकल बरामद की गई। चोरी की घटना का मास्टरमाइंड दिनेश कुमार चक्रधारी के घर की तलाशी लेने पर चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने हेतु फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड एवं दस्तावेज तैयार करने वाली कंप्यूटर प्रिंटर एवं अन्य सामग्रियों के साथ.साथ बड़ी मात्रा में फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड एवं रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाये जाने हेतु प्रयुक्त प्लास्टिक कार्डस मिले जिसे धारा 102 सीआरपीसी के तहत जप्त किया गया । मोटर सायकल चोरी करने एवं उसे खपाने वाले कुल 9 आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1)(4) जाफौ/379 भादवि के तहत् कार्यवाही की जा रही है।



मोटरसायकल चोरी करने वाले आरोपी :
दिनेश कुमार चक्रधारी उर्फ बेटु उम्र 22 वर्ष निवासी नेवसा थाना गौरेला जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।
अजय कुमार प्रजापति उर्फ छोटू उम्र 22 वर्ष निवासी बस्ती बगरा थाना पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।
शिवम प्रजापति उर्फ मिंटु उम्र 18 वर्ष निवासी सिंचाई नगर गौरेला जिला गौरेला- पेण्ड्रा- मरवाही।
यशवंत कुमार पोर्तेे उम्र 23 वर्ष निवासी रामगढ़ बस्ती थाना पेण्ड्रा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।

मोटरसायकिल चोरी कर खपाने वाले आरोपी :
बजरंगी प्रजापति उम्र 42 वर्ष निवासी कोटमीकला जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।
किशन कुमार रोहणी उम्र 22 वर्ष निवासी नेवसा थाना गौरेला जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।
सीताराम प्रजापति उम्र 45 वर्ष निवासी बोकरामुड़ा थाना पेण्ड्रा जिला गौरेला- पेण्ड्रा- मरवाही।
सुरेश कुमार उम्र 33 वर्ष निवासी रामगढ़ फुलवारी पारा थाना पेण्ड्रा जिला गौरेला -पेण्ड्रा-मरवाही।
रामकुमार उम्र 26 वर्ष निवासी लमना थाना पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उनि सुरेश ध्रुव, उनि पुष्पराज साहू, सउनि मुकेश पांडेय, रामप्रसाद बघेल, प्र.आर. मनोज तिग्गा, राकेश तिवारी, राजकुमार चंद्रा, बलवीर सिंह, आर. मनीष राजपूत विरेन्द्र टंडन, विवेक सिंह, अर्जुन यादव, शहबाज अहमद, आकाश कलोसिया, सीताराम सूर्यवंशी एवं जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, आरक्षक राजेश शर्मा, रामकृष्ण मिश्रा एवं साईबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंतर्जिला मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश करने वाले अधि./कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 हजार रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। साथ ही उचित पुरस्कार से पुरस्कृत करने प्रतिवेदन पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज की ओर प्रेषित की गई।

Categorized in: