अंबिकापुर.  हाथी व भालुओं के बाद अब शहर में घुस आए जंगलीसुअर ने आतंक मचाया। बताया जा रहा है कि महामाया पहाड़ से उतरकर जंगलीसुअर मंगलवार की सुबह शहर में पहुंच गया। हरसागर तालाब के पास सबसे पहले उसने एक महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद चांदनी चौक के पास मॉर्निंग वाक पर निकली एक और महिला पर हमला कर दिया। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों द्वारा खदेड़े जाने पर वह गाड़ाघाट जंगल की ओर भाग गया।

गौरतलब है कि महामाया पहाड़ से निकलकर जंगलीसुअर अचानक मंगलवार की सुबह शहर में प्रवेश कर गया। यह देखकर लोगों में खलबली मच गई। इधर हरसागर तालाब के पास 60 वर्षीय महिला सुरईया बेगम घर के पास टहल रही थी। इसी बीच जंगलीसुअर ने अचानक उसपर हमला कर दिया।

उसने महिला के सिर व पेट को नोच डाला है। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला पर हमला करते देख लोगों ने शोर मचाया तो वह भाग कर चांदनी चौक के पास पहुंच गया।

Categorized in: