अंबिकापुर,। जिले में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बाइक में सवार 3 लोग घायल हो गए। घायलों में 11 वर्षीय बालक अंश खलझो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। वहीं सभी घायल अन्य 2 लोगों को सीएचसी सीतापुर में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार चल रहा है। घटना सीतापुर थानाक्षेत्र के महुआदरहा की है। 

बता दें कि जमजुनवानी निवासी बाइक सवार महुआदरहा जाने के लिए निकले थे, जो तेज रफ्तार बाइक चलाने के कारण सड़क पर दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में 3 घायलों में एक 11 वर्षीय बालक अंश खलखो ने मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक बालक अंश खलखो का मर्ग पंचनामा तैयार कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Categorized in: