बलरामपुर । बलरामपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांच कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने मां की डांट के बाद लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में गम का माहौल है। घटना बलरामपुर जिले के पथरी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा का नाम मंजू पूर्ति बताया जा रहा है। मंजू पोर्ते की मां ने शनिवार शाम से काम नहीं करने के नाम पर बेटी को डांट लगाई थी। जिसके बाद मंजू पोर्ते नाराज होकर घर से चली गई।

रविवार को घर से कुछ ही दूरी पर उसकी फंदे पर लटकती लाश मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि घर से निकली छात्रों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन पूरी रात छात्रा का कुछ पता नहीं चला। आज सुबह छात्रा को घर के करीब ही फांसी पर लटकी हुई मंजू की लाश मिली है। 

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बलरामपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

Categorized in: