मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) ।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में जिस तरह भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरो ने मनेन्द्रगढ़ एन. एच. के बगल में अवैध रूप से संचालित बार क्लब की जांच कराते हुए बंद कराने की मांग रखी उस पर प्रतिक्रिया स्वरूप जबाव देते हुए मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने चैनपुर एन. एच. के किनारे संचालित होटल में बिक रहे अवैध शराब ब्रिकी बंद कराने की मांग रखी । इस पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों कांग्रेस के विधायक एक ही थाली के चट्टे बट्टे है । चुनाव नजदीक आते देख अपनी खिसकती जमीन को बचाने के लिये नूरा कुश्ती कर रहे है क्षेत्र की जनता दोनों की असलियत को भली-भांति जान चुकी है । चुनाव आने पर वह माकुल जबाव देगी तथा कुर्सी से बाहर करेगी। लखनलाल श्रीवास्तव ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव को अपने जन – घोषणा पत्र में लोक लुभावने वायदा कर जनता का विश्वास हासिल कर सरकार बनाने में सफल हो गई है किन्तु. किये गये महत्वपूर्ण वायदे में से शराब बंदी शिक्षित बेरोजगारो को नौकरी व बेरोजगारी भत्ता देना ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विशेष रूप से चिन्हित कर अतिरिक्त आवासों का निर्माण कराना दैनिक वेतन भौगियों का नियमितीकरण निराश्रित पेंशन बढ़ाकर 1,000/- प्रतिमाह करना महिला सहायता समूह का ऋण माफ करने की बात कही गई थी कांग्रेस सरकार के द्वारा एक भी वायदा पूरा नही किया गया जिससे जनता का विश्वास पूरी तरह से सरकार से उठ चुकी है। कांग्रेस शासन काल में समूचे क्षेत्र में रेत माफिया कोल, माफिया शराब माफिया, कबाड़ माफिया का साम्प्रज्य है कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है खुले रूप से होटलों में
मध्यप्रदेश की शराब लाकर बेची जा रही है सट्टा कबाड़ का कार्य जोरो पर है कांग्रेस के विधायकों के सह पर क्लब व होटलों में अवैध शराब बेची जा रही है दोनों विधायकों की जानकारी के बावजूद इस पर नियंत्रण नही पाया जा सकता है अधिकारियों के कार्यो पर राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ा है जिसके कारण प्रशासन चाह कर भी आपराधिक गतिविधियों में रोक लगाने में पूरी तरह बेवस नजर आ रही है। मनेन्द्रगढ़ विधायक के सरंक्षण में अवैध रूप से संचालित बार क्लब जिसे कांग्रेस नेता व उनके करीबी चला रहे है इस तथ्य को छिपाने के लिये इन्होने इसे भाजपा कार्यकर्ता का बार क्लब बताने का झूठा प्रयास किया साथ ही विधानसभा में झूठ बोलकर गुमराह किया जो दुर्भाग्यजनक है इसके लिये उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहियें ।

Categorized in: