नागौर जिले के रिया बड़ी क्षेत्र के पालकी गांव की सरहद में अचानक बिगड़े मौसम ने एक व्यक्ति की जान ले ली। जीरा समेट रह रहे 45 वर्षीय किसान शौकीन खान पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से किसान अचेत हो गया। आसपास काम कर रहे 10-12 अन्य लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोग किसान को लेकर मेड़ता के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

दरअसल पूरा मामला नागौर जिले की रिया बड़ी क्षेत्र के पालकी गांव का है। एक 45 वर्षीय व्यक्ति अपने खेत में कार्य कर रहा था। इसी दौरान दोपहर को करीब 12:00 बजे के बीच जब किसान अपने खेत में बारिश के चलते जीरे को समेट रहा था इसी दौरान अचानक उसके ऊपर बिजली गिर गई। वहीं, आसपास काम कर रहे 10-12 अन्य लोगों को मामूली चोट लगी है। स्थानीय और काम कर रहे लोग घायल फालकी गांव निवासी शौकीन खान को लेकर मेड़ता की राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

बता दें कि दोपहर बाद में गर्जना के साथ करीब 20 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई थी, जिसके कारण शौकीन खान अपने ही खेत में जीरे की फसल को इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली घर गिर गई। बारिश के कारण किसानों की फसलें पूरी तरीके से नष्ट हो गईं हैं।

Categorized in: