मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आव्हान पर 16 मार्च 2023 गुरुवार से एमसीबी जिले के समस्त पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिव अपनी 1 सूत्रीय मांग शासकीयकरण को लेकर अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद हड़ताल का आगाज किया है । छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ जिला एमसीबी के अध्यक्ष धनेश्वर राय व संरक्षक लक्ष्मी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत सचिवों का 1 सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण की घोषणा नहीं करने के कारण छत्तीसगढ़ प्रांतीय सचिव संघ के आवाहन पर 16 मार्च 2023 से काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया गया है । सचिव संघ के एमसीबी जिलाध्यक्ष धनेश्वर राय व संरक्षक लक्ष्मी तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायत सचिवों का बजट 2023 – 24 में शासकीयकरण करने का पंचायत मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था किंतु बजट में पंचायत सचिवों का कोई पहल नहीं होने के कारण समस्त ग्राम पंचायत सचिवों में रोष व्याप्त है । छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आवाहन पर ग्राम पंचायत सचिवों का 1 सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण के संबंध में 15 मार्च 2023 तक सकारात्मक पहल नहीं किए जाने के कारण एमसीबी जिले के समस्त ग्राम पंचायत सचिव 16 मार्च 2023 से ब्लॉक मुख्यालयों में काम बंद कलम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पंचायत सचिवों द्वारा काम बंद कलम बंद के प्रथम दिवस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के बगल में प्रातः 11बजे से हड़ताल का आगाज किया गया । बताया गया कि प्रांतीय सचिव संघ के निर्देशन में हड़ताल चालू किया गया है । पंचायत सचिवों की एक ही माग है 2 वर्ष परिवीक्षा अवधि ‌का अवशान होते ही सचिव को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाय । 27 वर्षों से काम कर रहे सचिवों को सरकार ने शासकीय नहीं किया । विसंगतियों से लडने बाले पंचायतों में अंतिम छोर तक के आदमी को लाभ सचिवों के द्वारा दिलाये जाने के बाद भी बदहाली की स्थिति में है । पंचायत सचिवों की ये लडाई जारी रहेगी । जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी ।

Categorized in: