बिलासपुर । वन्य प्राणियों का शिकार कर उनके मांस का सेवन करने वाले 9 शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े हैं। शिकारियों के कब्जे से कबर बिज्जू, बनबिलाव सहित अन्य प्राणियों के शव बरामद हुए हैं। घटना सोढ़ी सर्किल की है।

दरअसल सोढ़ी सर्किल के जंगल में वन्यजीव की शिकार की सूचना डीएफओ कुमार निशांत को मिली थी। जानकारी दी गई की बिटकुला और सोढ़ी सर्किल के जंगल में वनप्राणियों का शिकार किया जा रहा है। इसपर डीएफओ कुमार निशांत ने सोढ़ी सर्किल के डिप्टी रेंजर हफिज खान को शिकार करने वाले आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया।



जिसपर रेंजर हफिज खान ने सोढ़ी और बिटकुला के जंगल में आसपास के वनरक्षक चंद्रहास तिवारी, नवापारा के वनरक्षक रविंद्र महिला, जेवरा के रमेश ठाकुर और बिटकुला प्रबंधन समिति को लेकर घेराबंदी की जिसके बाद कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनसे तलाशी ली।



आरोपियों के पास से से बनबिलाव, कबर बिज्जू और अन्य वन्य प्राणी मिले। पूछताछ के दौरान पता चला कि सोढ़ी के जंगल और पीपरानार में वन प्राणियों को मारने के बाद उसका मांस खाने के लिए में प्रयोग करते थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Categorized in: