कोरबा । जिले में एक बार फिर लव अफेयर 25 साल की युवती के लिए जानलेवा साबित हुआ। लड़की के परिवार को एतराज नहीं था लेकिन प्रेमी के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। काफी कोशिशों के बाद भी जब बात नहीं बनी तो 10 मार्च को लड़की प्रेमी के घर पहुंची और जहर खा लिया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के परिजनों ने केस दर्ज कराया है।

दीपका थाना क्षेत्र के देवगांव की युवती कुसुम और वहीं के युवक राम के बीच प्रेम संबंध था. दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। लड़की के घर वाले शादी के लिए तैयार भी थे। लेकिन लड़के के घर वाले नहीं मान रहे थे। दोनों परिवारों के बीच बड़े बुजुर्गों की मौजूदगी में बैठकें भी हो चुकी थी।

लेकिन मामला हल नहीं हो पाया। इस बीच बीते शुक्रवार की रात लड़की अपने बॉयफ्रेंड के घर जा पहुंची और वहीं जहर खा लिया। शनिवार की सुबह लड़की अपने घर वापस आई. यहां उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिवार ने बचने का प्रयास किया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Categorized in: