रामानुजगंज(पृथ्वी लाल केशरी) नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में संचालित मटन दुकान के समिप रविवार को एक किराए के मकान में बस्तर संभाग के जगदलपुर से आए हुए कुछ पास्टर एवं उनके सहयोगियों के द्वारा भोले भाले लोगों को बीमारी ठीक करने के नाम पर प्रलोभन देते हुए उनका धर्मांतरण कराने का कार्य किया जा रहा था।

जिसकी सूचना पर बजरंग दल एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा प्रशासनिक तंत्र के सामने कार्यक्रम को Shot करते हुए सभा को बंद कराया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के समीप एक निजी शैक्षणिक संस्था के इशारे पर दूसरे संभाग से पास्टर को बुलाकर उसको किराए के मकान पर रखते हुए रामानुजगंज के 25 किलोमीटर एरिया के लोगों को बुलाकर प्रार्थना के आड़ में बीमारी ठीक करने एवं निर्जीव प्राणियों का मांस सेवन करने की प्रेरणा दी जा रही है। आज जब इस घटना की सूचना बजरंग दल एवं भाजपा युवा मोर्चा को लगा तो उनके पदाधिकारियों के द्वारा रामानुजगंज एसडीएम गौतम सिंह पुलिस एसडीओ एन के सूर्यवंशी थाना प्रभारी संतलाल आयाम को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई मौके पर उक्त अधिकारियों के द्वारा अपने दल बल के साथ पहुंचकर मामले को किसी तरह शांत कराया गया। उपस्थित जनों से उक्त संबंध में पूछताछ की जा रही है उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि बस्तर संभाग के जगदलपुर जिले से आकर पास्टर नगर के अंतिम छोर पर किराए के मकान लेकर आखिर प्रार्थना सभा का आयोजन क्यों किया जा रहा है सूत्र बताते हैं कि उक्त कार्यक्रम को प्रेरित करने के लिए रामानुजगंज से लगे हुए क्षेत्र में संचालित एक निजी शैक्षणिक संस्था के माध्यम से उक्त कार्य करने को प्रेरित किया जा रहा है यह एक जांच का विषय है? सूत्र यह भी बताते हैं कि उक्त निजी शैक्षणिक संस्था ने नगर के जाने-माने जनप्रतिनिधियों के द्वारा उनके एनुअल फंक्शन में जाकर उस संस्था का गुणगान किया करते हैं लेकिन उक्त संस्था के आड़ में कौन सा गोरखधंधा फल फूल रहा है शायद इस बात की जानकारी उनको नहीं है। चंद् सुर्खियों को बटोरने के लिए ऐसे जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों के प्रति निष्क्रिय नजर आ रहे हैं रामानुजगंज में अक्सर देखा गया है कि बाहरी व्यक्तियों को इतना जल्दी संरक्षण देना शुरू कर देते हैं कि उनके सामने गांव के लोगों का कोई महत्व नहीं रह जाता। बाहरी व्यक्ति को आए हुए चंद दिन ही होते हैं कि उसके द्वारा जो भी बिजनेस व्यापार प्रारंभ किया जाता है उसकी तरक्की में चार चांद लग जाते हैं और उन व्यक्तियों की पहले तो हालात फटीचर जैसे होते हैं बाद में उनका रुतबा किसी साहूकार से कम नहीं लगता?
इधर प्रशासनिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि आज रविवार के दिन होने के कारण प्रार्थना की जा रही थी। प्रार्थना में शामिल होने वाले लोगों से जब पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि चंगाई सभा चल रहे थे जिसमें हम लोग शामिल होने के लिए आए हुए थे बाहरहाल मामला जो भी हो अब तो जांच के बाद ही इस प्रार्थना सभा के बारे में खुलासा हो सकता है। वैसे उक्त मामले का रामानुजगंज में संचालित होने वाले व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो एंड वीडियो लगातार वायरल होते नजर आ रहा है। उक्त मामले को उजागर करने वालों मे बजरंगदल के जिला संयोजक जशु केशरी के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता,भाजपा मंडल मंत्री विकाश गुप्ता,शिद्धान्त यादव,नयन गुप्ता, शुसिल मेहरा,विद्यासागर,ऋषि,गोलू रविअविनाश मेहता,आकाश तिवारी,उमेश कुशवाहा,अर्चित ठाकुर,सत्यम,आशीष चौबे,आशीष सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।

Categorized in: