अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के भुमका घाटी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अमरवाड़ा थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर भुमका घाटी हाईवे किनारे पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त दीपक पिता नुकसी कुमरे के रूप में हुए है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली है। वहीं मौका स्थल पर भीड़ भी जमा हो गई।

दोस्त ने ही दोस्त से किया कुकर्म: 4 दोस्तों ने की पार्टी, फिर एक ने अपने बचपन के फ्रेंड के मुंह में कपड़ा ठूंस अप्राकृतिक कृत्य को दिया अंजाम

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के साथ कोई हादसा हुआ है या उसकी हत्या की गई या फिर आत्महत्या है, फिलहाल इसका कारण अज्ञात है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Categorized in: