बलरामपुर रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- बलरामपुर रामनुजगंज जिले के 6वे डीएफओ के रूप में लक्ष्मण सिंह ने पदभार ग्रहण किया, निवर्तमान डीएफओ डॉ प्रणव मिश्रा ने उन्हें पदभार सौंपा, इस अवसर पर वन मंडल के सभी रेंज के रेंजर के साथ कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। प्रभार लेते ही उन्होंने साफ कर दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

राज्य शासन ने अम्बिकापुर में लघु वन उपज के उप प्रबंधक के रूप में पदस्थ श्री सिंह को हाथियों की मौत के बाद बलरामपुर वन मंडल में पदस्थ किया है। पदभार के समय श्री सिंह ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को शासन के दिशा निर्देशो के अनुरूप पूरी लगन के साथ टीम वर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जैव विविधता तथा पर्यावरण को स्थिर बनाये रखने में वनों का बहुत अधिक योगदान है लेकिन बढ़ती जनसंख्या के साथ वनों का क्षेत्रफल घटता जा रहा है, जिसके कारण वन संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है। लोगो की सद्भावना हमसे जुड़े, वन संरक्षण और संवर्धन पर पूरा फोकस होगा, वन्य जीवों का संवर्धन के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना है। वनों को लेकर लोगो की अज्ञानता को दुरुस्त करने हमे उन तक पहुंचना होगा।

गौरतलब है लक्ष्मण सिंह वन विभाग के बेहद जानकार अधिकारियों में से एक है, उन्हें राज्य सरकार ने चुनौतीपूर्ण वन मंडल में भेजा है, आते ही उन्होंने सारे परिक्षेत्र अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ठ संकेत दे दिए कि काम मे लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। उन्होंने सारे कार्यालयीन स्टाफ के साथ पूरे कार्यालय का मुआयना भी किया और कार्यलय व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Categorized in: