रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी) नगर के वार्ड क्रमांक 14 पहाड़ी मंदिर के रास्ते में सीढ़ी पर पेड़ से लटक कर एक युवक ने आत्महत्या कर लिया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। समाचार लिखे जाने तक युवक की आत्महत्या करने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह दो लोग पूजा करने सीढ़ी के रास्ते पहाड़ी मंदिर जा रहे थे तो रास्ते में शव लटकता देख तत्काल इसकी सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल को दी जिसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने रामानुजगंज थाने को सूचित किया। सूचना पर एसआई जयप्रकाश कुजुर आरक्षक जितेंद्र मौके पर पहुंचे तो शव सोनू उर्फ सीरवीर उम्र 30 वर्ष का पता चला। जो नगर के वार्ड क्रमांक 14 का निवासी है। पुलिस द्वारा मौके का पंचनामा तैयार किया गया वही घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया, जानकारी मिलते ही नगर में शोक व्याप्त है। एएसआई जयप्रकाश कुजूर ने बताया कि सोनू ईटा भट्ठा में कमाने बाहर गया था जो कुछ दिन पहले आया था इनके साथ आए अन्य लोग को क्वॉरेंटाइन किया गया था वहीं यह इधर-उधर घूम रहा था। कुजूर ने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है।

एक-दो दिन पहले फांसी लगाई जाने की है संभावना- पहाड़ी मंदिर का रिंग रोड की ओर से रास्ता बनने के बाद करीब करीब सभी लोग रिंग रोड की ओर से ही पहाड़ी मंदिर जाते हैं क्योंकि चार चक्का एवं दो चक्का वाहन पहाड़ी मंदिर तक पहुंच जाता है ऐसे में सीढ़ी से बहुत कम लोगों का आना जाना रहता है। जिस प्रकार से शव में कीड़ा लगना प्रारंभ हो गया था उससे संभावना जताई जा रही है कि एक-दो दिन पहले ही वह फांसी में लटक चुका होगा।

Categorized in: