रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- बीती रात मुखबिर की सूचना पर दो बाइक से तीन नग सागौन लकड़ी जिसकी कीमत करीब दस हजार रुपए आंकी जा रही है पुरुषोत्तमपुर प्लांटेशन से आरागाही ले जाया जा रहा था जिसे रेंजर अनिल सिंह पैकरा के निर्देश पर वन अमला के द्वारा पकड़ा गया। वही तस्करी में संलिप्त दो युवकों को भी हिरासत में ले वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरषोत्तमपुर के प्लांटेशन पी 3421 में सागौन की लकड़ी काटकर रखी गई थी जिसे ग्राम के ही गणेश राम पिता इंद्रदेव राम उम्र 20 वर्ष अंतिमराम पिता रघुचरण उम्र 22 वर्ष के द्वारा बाइक से आरागाही ले जाया जा रहा था इसी दौरान मुखबिर के द्वारा रेंजर अनिल सिंह पैकरा को जानकारी दी गई जिसके बाद तत्काल रेंजर के निर्देश पर परिक्षेत्र सहायक कृष्णा निषाद वनरक्षक अनेश्वर राजवाड़े, पिंटू मालाकार, राजनाथ सिंह सुरक्षा श्रमिक सूरज रवानी सहित वन अमला के द्वारा बाइक सहित सागौन लकड़ी को पकड़ा जिसे वन परीक्षेत्र कार्यालय रामानुजगंज लाया गया। जहां धारा 52 के अंतर्गत जब्ती की कार्यवाही तथा छत्तीसगढ़ वन उपज अधिनियम 1969 के अंतर्गत उप धारा 5(1 )के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Categorized in: