पृथ्वी शॉ इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इसी बीच उन पर हमले की खबर आ रही है. इतना ही नहीं उनके दोस्त की कार तक में तोड़फोड़ की गई है. पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

हाल ही में पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी, लेकिन वह किसी मैच में नजर नहीं आए. जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त पर एक होटल के बाहर बेसबॉल बैट से हमला किया गया. शॉ के दोस्त की कार को भी नुकसान पहुंचा.

जानकारी के मुताबिक पृथ्वी शॉ ने 2 लोगों के साथ सेल्फी ली थी. इसके बाद उसके साथ और भी लोग आ गए और फिर से सेल्फी लेने को कहने लगे. पृथ्वी ने इस बार मना कर दिया और कहा कि वह यहां अपने निजी काम से आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने बताया कि इसके बाद उन पर हमला किया गया. फिर आरोपी ने उनका पीछा किया और रुपये देने की धमकी दी, नहीं तो झूठे मामले में फंसा देंगे.

8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में ओशिवारा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. शिकायत के मुताबिक, जब आरोपी ने सेल्फी के लिए ज्यादा जोर दिया तो पृथ्वी शॉ के दोस्त ने होटल मैनेजर को फोन किया.

इसके बाद मैनेजर ने आरोपी को वहां से चले जाने को कहा. इसके बाद जब पृथ्वी शॉ होटल से बाहर आए तो कुछ लोग बेसबॉल बैट लेकर होटल के बाहर खड़े थे. इस मामले में 2 आरोपियों की पहचान हो गई है.

Categorized in: