सतना- मध्य प्रदेश के सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में इंसानियत को झंझकोर देने वाली वारदात हुई. हवस की आग में अंधा हो चुका रिश्ते के भाई ने बहन से रेप के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. घटना मोहकमगढ़ के जंगल में तीन दिन पहले की है. अब फरार कलयुगी भाई को पुलिस ने मोहकमगढ़ के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है.

चित्रकूट के मोहकमगढ़ में आदिवासी युवती के बलात्कार और हत्या करने वाला भाई ही कातिल निकला. हवस की आग में इंसान कितना नीचे गिर सकता है कलयुग में कल्पना से परे है. शायद यही वजह रही है कि ममेरे भाई ने बहन के साथ पहले बलात्कार किया, फिर बदनामी के डर से उसका गला घोंटकर मौत की नींद सुलाकर फरार हो गया.

हम साथ जिएंगे, साथ मरेंगे: MP में पत्नी की मौत के बाद जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, 2 घंटे बाद फांसी लगाकर दी जान

बीते रविवार की शाम चित्रकूट के मोहकमगढ़ से एक आदिवासी युवती लापता हो गई थी, काफी पता तलाश के बाद परिजनों ने नयागांव थाना में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी. सोमवार की सुबह मोहकमगढ़ के जंगल में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच तफ्तीश के बाद आदिवासी युवती का शव जिला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया, जहां डॉक्टरों की टीम ने पीएम किया. जिसमें युवती के साथ बलात्कार फिर गलाघोंटकर हत्या की बात सामने आई.

अचलेश्वर महादेव की महिमा: दानपेटियों से निकली प्रेम की अर्जियां, कोई मन चाहा प्यार मांग रहा, तो कोई करन से शादी और नौकरी की लगा रहा गुहार, पढ़िए भोलेनाथ की दरबार में लगी अर्जी

नयागांव पुलिस अंधी हत्या को चुनौती तौर पर लेते हुए जांच तफ्तीश शुरू कर दी. नतीजतन आज घटना के बाद से फरार रिश्ते में ममेरे भाई को मोहकमगढ़ के जंगल से गिरफ्तार कर लिया. कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी भाई ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भाई शादीशुदा है, उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन हवस की आग में अंधा हो चुका था और उसने घटना को अंजाम दे डाला. पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद बलात्कार और हत्या के आरोप में आरोपी भाई को अदालत में पेश कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Categorized in: