लखनपुर दिनेश बारी- दिनांक 21 जून को लखनपुर विकासखंड के ग्राम लब्ज़ी एवं बेलदगी बेन्दो पानी के 6 स्थानीय श्रमिक सहित एवं रायगढ़ जिला के 8 श्रमिकों को जूना डी स्थित आईटीआई क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र से दो चार पहिया वाहनों में 14 श्रमिक थे लखनपुर के सुदूर वनचाल ग्राम लब्ज़ी एवं ग्राम बेलदगी के 6 स्थानीय श्रमिक को घर पहुंचाने गए 2 चार पहिया वाहनों मैं सवार 14 श्रमिकों को स्वास्थ्य अमला एवं सरपंच सचिवों की सहयोग से जूना डी स्थित क्वारंटाइन सेंटर भेज नाम पता दर्ज कर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है बहनों पानी के सरपंच सहयोग एवं स्वास्थ्य अमला के सहयोग से 14 स्थानीय श्रमिकों को जूना गौरतलब है कि रायगढ़ जिला के 8 एवं लखनपुर ब्लॉक मुख्यालय के 6 स्थानीय श्रमिक महाराष्ट्र शिरपुर वीणा के पर्सन बोर उत्खनन कंपनी में 9 माह से कार्य कर रहे थे। लॉकडाउन के बाद आज 19 जून को पर्सन बोर उत्खनन कंपनी के द्वारा 14 स्थानीय श्रमिकों को चार पहिया वाहन के माध्यम से सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लाक ग्राम लब्ज़ी के 4 एवं ग्राम बेलदगी बेन्दोपानी के 2 तथा रायगढ़ जिला के 8 स्थानीय श्रमिकों को भेजा गया। स्वास्थ्य एवं पुलिस को बिना सूचना दिए अपने गृह ग्राम पहुचे। स्वास्थ्य अमले को भनक लगते हैं ग्राम लब्ज़ी एवं बेन्दोपानी पहुंच 6 सहित रायगढ़ जिला के आठ स्थानीय श्रमिकों को वाहन की व्यवस्था कर क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया क्वॉरेंटाइन सेंटर में ड्यूटी में तैनात ग्राम सचिव राम गोपाल साहू के द्वारा बताया गया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय सिंह के निर्देश पर रायगढ़ जिले के 8 स्थानीय श्रमिकों को भी जूनाडीह क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है कल सुबह इन्हें वाहन व्यवस्था कर रायगढ़ जिला भेजा जाएगा पर्सन बोर खनन कंपनी में कार्य कर रहे हैं रायगढ़ जिला के संतोष एक्का ,बाल कुवर बिहारी के द्वारा बताया गया कि बोरवेल मालिक के द्वारा हमे 2 माह का वेतन नहीं दिया गया है। जिसे लेकर रायगढ़ जिला सहित लवजी बेन्दोपानी के स्थानीय श्रमिक नाराज एवं काफी परेशान है साथ ही रास्ते में भोजन का खर्च श्रमिकों ने उठाया है।

वहीं दूसरी ओर जुनाडीह आईटीआई क्वारंटाइन सेंटर में गंदगी के बीच क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे स्थानीय श्रमिकों को भोजन परोसा जा रहा था। स्थानीय मीडिया कर्मी के हस्तक्षेप के बाद ड्यूटी में तैनात ग्राम सचिवों के द्वारा परिसर की साफ सफाई कराया गया।

Categorized in: