कवर्धा – कवर्धा जिले के ग्राम चरडोंगरी की गुड़ फैक्ट्री में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक 16 वर्षीय नाबालिग की चरखे में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के एक घंटे बाद तक शव चरखे में फंसा रहा। घटना की सूचना पिपरिया थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले जी जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक नाबालिग का नाम फग्गन सिंह है, वह मध्यप्रदेश का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि फग्गन अपने पिता के साथ गुड़ फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मंगलवार को भी वह काम कर रहा था, लेकिन इसी दौरान नाबालिग चरखे में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पिपरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
