बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के गणेश मोड़ पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटपाली में अवैध ईंट भा में आग लगाकर सो रहे भा मालिक सहित तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई। एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया। मौत का कारण दम घुटना माना जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आ पाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर घटनाक्रम की जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक ग्राम कोटपाली स्थित अपने खेत में टुहलू पत्थलपारा का राजदेव पिता सुक्खू राम 28 वर्ष करीब 25 हजार ईंट बनवाया था। रविवार की दोपहर लगभग एक बजे भा मालिक राजदेव टुहलू पत्थलपारा के ही बनवा पिता ईश्वरनाथ 42 वर्ष व अंबिकापुर असोला में रहने वाले रिश्तेदार अनुज पिता नंदलाल 19 वर्ष, अजय चेरवा पिता ईश्वरनाथ सहित अन्य के साथ ईंट में आग लगाने के बाद खाना-पीना करके भा के ऊपर ही सो गए। रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे भा में सो रहे चार लोगों में से एक अचानक नीचे गिर गया। वह अन्य लोगों को उठाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं उठे। साथ में सो रहे अजय चेरवा की सुबह नींद खुली और वह एक साथी को नीचे गिरे देख शोर-शराबा मचाया। इसके बाद गांव के लोग एकजुट होने लगे। इसकी सूचना गणेश मोड़ पुलिस चौकी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी गई। तीन लोगों के मौत की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतकों के बीच सुरक्षित बचे अजय चेरवा से पूछताछ की, तो उसने सुबह एक साथी के नीचे गिरे होने और राजदेव, बनवा व अनुज को आवाज लगाने पर नहीं उठने की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक ने बताया कि ईंट पकने के लिए भा में आग लगाने के बाद कुल चार लोग भे के ऊपर सो रहे थे, जिसमें से एक व्यक्ति घबराहट लगने पसीना आने के बाद नीचे गिर गया था। उन्होंने कहा कि तीनों की मौत संभवत: दम घुटने से हुई है। मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगा। जमकर चल रहा अवैध ईंट भट्टे का कारोबार इन दिनों कोटपाली, खजरी के आसपास के क्षेत्रों में अवैध र्इंट भों का कारोबार जोरों से चल रहा है। गमला भा लगाकर 25-50 हजार ईंट बनाने और निकासी का काम जंगल के किनारे चल रहा है। इन भों में जंगलों की अवैध तरीके से खप रही हो, तो कोई बड़ी बात नहीं है। वन विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है। जिस ईंट भ_े में यह घटना हुई वह भी अवैध तरीके से संचालित होना बताया जा रहा है।

Categorized in: