अंबिकापुर। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ 14 फरवरी को अपरान्ह 2 बजे कमलेश्वपुर के रोपाखार जलाशय के समीप होगा। जिले के प्रभारी एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे।
समारोह के विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह, सीजीएमएससी के अध्यक्ष डॉ.प्रीतम राम, संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज, पारसनाथ राजवाड़े, यूडी मिंज, अंबिका सिंहदेव, विधायक डॉ.विनय जायसवाल, खेलसाय सिंह, वृहस्पत सिंह, गुलाब कमरो, रामपुकार सिंह, विनय भगत, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ स्थानीय आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, महापौर डॉ.अजय तिर्की, अपेक्स बैंक के संचालक अजय बंसल, राज्य मदरसा बोर्ड के सदस्य इरफान सिद्दीकी, राज्य गौ-सेवा आयोग के सदस्य अटल बिहारी यादव, तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, राज्य बीज प्रमाणीकरण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता, राज्य उर्दू अकादमी के सदस्य बदरुद्दीन इराकी, राज्य महिला आयोग की सदस्य नीता विश्वकर्मा, राज्य कर्मकार मंडल के सदस्य अनिल सिंह, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अमृत टोप्पो, जनपद सदस्य उर्मिला खेस्स, जनपद सदस्य आशा अटल यादव, जिला पंचायत सदस्य सुनील बखला, जनपद सदस्य अनिता नागेश्वर यादव एवं सरपंच सविता मांझी होंगे। शुभारभ अवसर पर 78 करोड़ रुपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया जाएगा। इसमें 5 करोड़ रुपये के 31 कार्यों का लोकार्पण एवं 73 करोड़ रुपये के 13 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत 370 जोड़े विवाह सूत्र में बांधेंगे, जिन्हें अतिथियों के द्वारा आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी जाएगी।
विभागीय स्टॉल से मिलेगी जानकारी
महोत्सव में कृषि, कृषि विज्ञान केंद्र, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, अंत्यावसायी, नगर निगम, आदिम जाति कल्याण विभाग, रेशम, वन विभाग, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग द्वारा विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही विधिक सेवा व विगत चार वर्षों में विभागीय उपलब्धियों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इन स्टॉलों में लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
मनोरंजन होगा भरपूर
मैनपाट आने वाले सैलानियों को विभिन्न पर्यटन पॉइंट में भ्रमण का आनंद तो मिलेगा ही, महोत्सव में उनका मनोरंजन भी भरपूर होगा। महोत्सव स्थल पर मेले में कई तरह के झूले, फुड कोर्ट, एडवेंचर स्पोट्र्स, कुश्ती व सांस्कृतिक कार्यक्रम में नामी कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों का लुत्फ उठा सकेंगे।
यहां होगी वाहन पार्किंग
चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान चिन्हांकित किया गया है। व्हीव्हीआईपी पार्किंग स्थल मुख्य मंच के पीछे, देव होटल के पीछे, तिब्बती होटल के पास एवं शैला चौक के पास बनाए गए हैं।
वॉलीवुड सिंगर शशि सुमन व सुमेधा करमहे की सजेगी महफिल
मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में 14 फरवरी को मशहूर बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन, सुमेधा करमहे एवं मान्या नारंग की सुमधुर सुरों की महफिल सजेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गायक पद्मश्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढी़ लोक गायक नितिन दुबे एवं संजय सुरीला की शानदार प्रस्तुति होगी। महोत्सव में फूड जोन, करमा-शैला, सामूहिक विवाह, विभागीय स्टॉल, मेला शॉप, मेला, कठपुतली डांस, डांस स्टेज, स्कूल बच्चों का डांस, कत्थक डांस, तिब्बती डांस, बोटिंग का भी आयोजन किया जाएगा

Categorized in: