कोरिया – जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल, हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2023 की गोपनीय सामाग्रीयों का वितरण दिनांक 23 फरवरी 2023 को समस्त मुख्य परीक्षा केन्द्र के प्रचायों एवं केन्द्राध्यक्षों समय 10ः00 से समन्वयक संस्था शा.आ.का.उ.मा.वि. बैकुन्ठपुर में होना है।
इसके मद्देनजर उन्होंने उपरोक्त तिथियों में मुख्य परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के प्राचार्यों एवं केन्द्राध्यक्ष को 02 अतिरिक्त पेटी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने अनुपूरक विद्यालय का गोपनीय सामग्री प्राप्त कर थाने में रखने तथा अनुपूरक विद्यालय के प्राचार्याे एवं केन्द्राध्यक्ष को तिथि अनुसार विषयवार प्रश्नपत्र का वितरण कर परीक्षा उपरांत अमूल्यांकित उत्तरपुस्किओं का संग्रहण कर थाने में सुरक्षित रखने और माध्यमिक शिक्षा मंडल के दिशा निर्देश अनुसार कार्यवाही करने निर्देशित किया है।

Categorized in: