कोरबा – जिले में एक निजी स्कूल की बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त बस में बच्चे सवार थे, जिन्हें आनन-फानन में उतारा गया। बस पूरी तरह जल गई है।

बता दें कि, गोढ़ी स्थित जैन पब्लिक स्कूल से बच्चों को लेकर बस छुरी कटघोरा छोड़ने जा रही थी। उसी दौरान छुरी मुख्य मार्ग में वाहन में आग लग गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को नीचे उतार कर जान बचाई गई। वहीं तत्काल घटना की जानकारी दमकल टीम को दी गई।

Categorized in: