राजन पाण्डेय – सोनहत – विधायक गुलाब कमरो ने घुघरा ग्राम के गौठान का निरीक्षण कर रोका छेका अभियान के शुरुवात की जानकारी ली । इस दौरान उन्होंने खुले में पशु चराई रोकने के संबंध में योजना बनाकर रोका छेका व्यवस्था लागू करने की बात कही । विधायक गुलाब कमरो ने गौठान में आने वाले मवेषियों एवं बाहर घूमने वाले मवेषियों की जानकारी लेकर रोका छेका के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इससे फसल को क्षति होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने गौठान में मवेषियों हेतु पानी आदि से बचने के लिए शेड व अन्य संसाधन बनाने तथा स्थानीय समूह की महिलाओं के लिए खाद बनाने हेतु कक्ष निर्माण कराने की भी बात कहा विधायक ने गौठान में पशुओं के पेयजल व्यवस्था के लिए टैंक निर्माण, सीपीटी नाली, वर्मी कम्पोस्ट, आवश्यक समतलीकरण कार्य, अपशिष्ट निपटान के लिए नाडेप टैंक आदि का जायजा लिया एवं गोबर आदि एकत्रित कर उपयोगी सामग्री तैयार करने की बात कही ।

समूह के माध्यम से बनेगी ईंट
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनहत श्रीमती नयनतारा तोमर व सीईओ आर एस सेंगर ने फ्लाई एश मशीन का अवलोकन विधायक गुलाब कमरो को करवाया इसके साथ ही विधायक ने बताया कि प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल व पँचायत मंत्री के द्वारा गौठान समितियो को गौठान के बेहतर संचालन के लिए राशि का भी प्रावधान किया गया है इससे आने वाले समय मे गौठान के माध्यम से लोगो को अपनी आय बढ़ाने का मौका मिलेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे ।

एकलव्य विद्यायल का निर्माण जल्द
विधायक गुलाब कमरो ने गौठान में उपस्थित लोगों को बताया कि जल्द ही सोनहत ब्लॉक में एकलब्य विद्यालय का भवन निर्माण कार्य भी प्रारंभ होगा ये सोनहत विकासखण्ड के लिए बड़ी उपलब्धि है इससे क्षेत्र के आदिवासी छात्र छत्राओं को बेहतर ढंग से आवासीय विद्यालय का लाभ मिलेगा इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ज्योत्स्ना राजवाड़े, विधायक प्रतिनिधि द्वय राजन पाण्डेय अविनाश पाठक,पुष्पेंद्र राजवाड़े अनित दुबे जीवनदीप समिति सदस्य वीरेंद्र साहू, राम कुमार साहू व अन्य जन उपस्थित थे ।

Categorized in: