कोरबा।हरदीबाजार पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के तहत गिरफ्तारी से बचने 01 माह से फरार आरोपी को घेराबंदी कर गुजरात से पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है।फिलवक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।दरअसल पूरा मामला यह है कि बारह जनवरी को प्रार्थी थाना हरदीबाजार उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की पुत्री को आठ जनवरी को ग्राम भलपहरी से कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना हरदीबाजार में अपराध क्रमांक 15/2023 धारा धारा 363 भादवि. कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मर्गदर्षन प्राप्त करने पर आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान संदिग्ध विजेन्द्र कुमार रात्रे द्वारा अपहृता को गुजरात ले जाने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया को हालात से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त करने पर आरोपी की गिरफ्तारी व पीड़ित बालिका की बरामदगी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित कर गुजरात भेजा गया।

Categorized in: