जगदलपुर  कलेक्टर चंदन की ओर से निर्देशानुसार प्रभारी खनिज अधिकारी हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल की ओर से 8 फरवरी को जिले के कोडेनार क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 03 वाहन को जप्त किया गया। इनमें टिप्पर क्रमांक सीजी 17 केएन 6334, टिप्पर क्रमांक सीजी 17 केएन 3785 और टिप्पर क्रमांक सीजी 18 एन 5517 के खिलाफ गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में जिला खनिज जांच दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा तथा सिपाही डिकेश्वर खरे थे।

Categorized in: