रामानुजगंज(पृथ्वलाल केशरी) नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में एक ठाकुर परिवार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान घर में ताला लगा कर पड़ोस में ही मांगलिक भवन में शादी संपन्न कराने गए हुए थे इसी दरमियां चोरों ने उनके घरों पर धावा बोलते हुए लगभग 80000 रुपये चोरी कर ले गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी के प्रभारी सचिव वीरेंद्र ठाकुर के परिवार में शादी हो रहा था उनके घर से चंद फर्लांग की दूरी पर नगर पंचायत का पंडित दीनदयाल मांगलिक भवन में कार्यक्रम संचालित हो रहा था कि एन जयमाला के समय फूलों की कमी होने के कारण जब घरवाले फूल लेने घर में गए तो पता चला कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है इस बात की जानकारी जब परिजनों को दी गई तो तलाशी के बाद पता चला नगद लगभग 80000 रुपए गायब है उक्त घटना के बाद परिवारों एवं रिश्तेदारों में खुशी में खलल पड़ गई। परिजनों के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाना को दी गई। मौके पर पुलिस जांच पड़ताल करने के बाद वापस चली गई उक्त घटना पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है कि नगर वासियों के दिलों में इस बात को लेकर चिंताएं बनी हुई है कि हमको अपने घर से शादी ब्याह के लिए भी कहीं नहीं आ जा सकते क्योंकि शहर में आए दिन लगातार चोरियों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।

Categorized in: