बागपत. सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलोचपुरा गांव में तीखी बहस के बाद 26 वर्षीय एक युवक की उसके छोटे भाई ने हथौड़ा मारकर हत्या कर दी. पड़ोसियों के अनुसार, 20 वर्षीय आरोपी कासिफ शराबी है और अक्सर अपने बड़े भाई नहीम के साथ झगड़ा करता था.

पुलिस ने कहा, दोनों भाइयों के बीच कथित तौर पर किसी मामले को लेकर बहस छिड़ गई, जिसके बाद कासिफ ने अपने बड़े भाई के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. कासिफ ने फिर अपने भाईयों को फोन किया और उसे घटना के बारे में बताया, जिसने पुलिस को सूचित किया.

पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि पीड़ित के भाई को कासिफ का फोन आया और बताया कि उसने बड़े भाई को मार डाला है. डीएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि दोनों भाई मजदूरी करते थे. सोमवार की देर रात दोनों भाइयों में पैसे के लेन-देन को लेकर तीखी बहस हो गई, जिसमें कासिफ ने शराब के नशे में सिर पर हथौड़े से प्रहार करके बड़े भाई नहीम की हत्या कर दी.

Categorized in: