राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर बलरामपुर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले में चिरायु दल द्वारा संभावित ह्रदय रोग के बच्चों का इको जांच शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया गया |शिविर में 0 से 18 वर्ष के संभावित ह्रदय रोग के चिन्हांकित बच्चों का निः शुल्क जांच किया गया |
शिविर में कुल 50 बच्चों का इको जांच किया गया,जिसमे सर्वाधिक बच्चे वाड्रफनगर विकासखंड क्षेत्र के बच्चों की जांच हुई | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसंत सिंह ने बताया की शिविर में मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के डॉ स्मिता पारतवार द्वारा इको कार्डियोग्राफी मशीन से 50 बच्चों की जांच की गयी ,जिसमे से 35 बच्चों को उच्च संस्था में इलाज हेतु चिन्हांकित किया गया व 15 बच्चों का इको नार्मल पाया गया |
जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा ने बताया की इस शिविर के लिए 04 विकासखंड रामानुजगंज,शंकरगढ़,वाड्रफनगर,बलरामपुर से चिन्हांकित बच्चों को लाया गया था |बच्चों को कैंप में लाने हेतु ब्लाक स्तर से चिरायु दलों को लगाया गया था,साथ ही बच्चो व उनके परिजनों के भोजन,नास्ता व पेयजल की व्यवस्था विभाग के द्वारा किया गया था, डीपीएम से प्राप्त जानकरी अनुसार इस जांच में जो भी बच्चे चिन्हांकित हुए है उनका आगे उपचार कराते हुए उनके स्वास्थ्य पर निरंतर नजर रखी जायेगी शिविर में इको जांच के बाद ह्रदय रोग से ग्रसित बच्चों का निः शुल्क इलाज कराया जायेगा | शिविर में सिविल सर्जन डॉ आर.बी. प्रजापति, डॉ रविशंकर भगत (मेडिसिन),चिरायु नोडल दिब्य किशोर गुप्ता,संजय भगत, सौरभ कश्यप, राजकुमार मेहरा,वर्षारानी तिर्की,राहुल जायसवाल, व सभी चिरायु दल का उपस्थित रहे

Categorized in: