राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर/ बलरामपुर सरगुजा संभाग के संभागायुक्त डॉ. संजय कुमार अलंग ने संभाग के सभी जिलों में गैर आदिवासी पुरुष द्वारा आदिवासी महिलाओं से शादी कर उनके नाम पर जमीन खरीदने के मामले को संज्ञान में लेते हुए इस मामले की विस्तृत जांच कर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने हेतु संभाग उपायुक्त श्री नीलम टोप्पो को निर्देशित किया है। कमिश्नर के निर्देश पर उपायुक्त द्वारा कलेक्टरों को संबोधित पत्र जारी किया गया है जिसमें ऐसे मामलों की सतत् मॉनिटरिंग करने, साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कार्यवाही की समीक्षा करने तथा मासिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे मामलों की जानकारी रखने वाले व्यक्ति संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार या हल्का पटवारी को जानकारी दे सकते हैं।

Categorized in: