रायगढ़– धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा छेड़ृखानी के आरोपी बबलू दास उम्र 25 साल निवासी अमृतपुर धरमजयगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पीड़ित युवती के परिजन 30 जनवरी को थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि युवती से बबलू दास और उसके दो साथियों ने मिलकर छेड़खानी की थी।

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसे 29 जनवरी के शाम लगभग शाम 5:30 बजे खेत से वापस घर आने पर छोटी बेटी ने छेड़खानी की बात बताई। बेटी ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे लड़की कोठार बाडी जहाँ मूंगफली लगा है, उसे देखने गई थी। वापस घर आते समय बबलू और उसके दो साथी बुरी नियत से एक कमरे में ले गये। जहां कोई नहीं था। लड़की शोर मचाकर भागी जिसे पडोस की महिला देखी और लड़कों को डांट फटकार लगाई।

इस रिपोर्ट पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपियों पर नामजद अपराध धारा 354, 34 आईपीसी के तहत पंजीबद्ध किया गया। वहीं आरोपियों को हिरासत में लेकर तहसीलदार के समक्ष पीड़ित युवती से पहचान कार्रवाई कराया गया। युवती एक ही लड़के बबलू दास द्वारा छेड़खानी करना बताया गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Categorized in: